Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व हिन्दू दल उ0प्र0 जिला फतेहपुर में हुआ हिन्दू सम्मेलन, बाटे गए नियुक्ति पत्र

विश्व हिन्दू दल उ0प्र0 जिला फतेहपुर में हुआ हिन्दू सम्मेलन, बाटे गए नियुक्ति पत्र

फतेहपुर, जन सामना ब्यूरो। विश्व हिन्दू दल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी लखनऊ से जिला फतेहपुर विश्व हिन्दू दल के हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में पहुँचे फतेहपुर से प्रदेश महामंत्री ठा० अर्जुन सिंह गौतम के नेतृत्व में जिला कार्यकरणी का गठन हुआ एवं फतेहपुर जिला अध्यक्ष अमित सिंह परिहार जिला उपाध्यक्ष अवधेश साहू, जिला महामंत्री शिवा सिंह परिहार, जिला मंत्री अविनाश सिंह, गजेंद्र शुक्ला, श्री धर सिंह भदौरिया, सत्यम सिंह, जिला सचिव हरिप्रसाद निषाद, बिन्दकी नगर अध्यक्ष शिवम् दुबे एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया।
सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बुज निगम, प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अवस्थी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी साहू आदि ने ओजस्वी भाषण देकर हिंदुत्व का उदघोष किया।
लखनऊ से कानपुर आते समय रास्ते में कानपुर विश्व हिन्दू दल के पदाधिकारी जिला महामंत्री सुरेन्द्र मौर्या, महाराजपुर विधानसभा अध्यक्ष अशोक सोनी, उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं उनके साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया।